UP Super TET News: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है ऐसे में बेरोजगारी का मुद्दा कहां पीछे रहने वाला है। विपक्ष की तरफ से नई भर्ती के साथ पुरानी लंबित भर्तियों को लेकर भी बड़ा मुद्दा बनाया गया। नियुक्ति की आयु-सीमा बढ़ाने के लिए विपक्ष ने मुद्दा बनाया जिसको लेकर सरकार ने इनकार करते हुए कहा कि सभी को नौकरी नहीं दी जा सकती।
UP Super TET News: 69,500 शिक्षक भर्ती को लेकर उठा मुद्दा
69,500 शिक्षक भर्ती को लेकर विपक्ष के सदस्यों की तरफ से मुद्दा उठाया गया जिसके बाद सरकार ने जवाब दिया कि सभी को सरकारी नौकरियां नहीं दी जा सकती जिसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया विपक्ष के नेता ने 69,500 भर्ती का मुद्दा भी उठाया जिसमें भर्ती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सरकार से मांग कर रहे अभ्यर्थियों की बात शामिल ठी।
5 वर्षों से शिक्षक भर्ती नहीं आई है जिसको लेकर सरकार की तरफ से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष के सदस्यों की तरफ से वाक आउट किया गया।

Post a Comment