UP Super TET News: यूपी विधानसभा में नई शिक्षक भर्ती को लेकर योगी का ऐलान

UP Super TET News: यूपी विधानसभा में नई शिक्षक भर्ती को लेकर योगी का ऐलान

UP Super TET News: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है ऐसे में बेरोजगारी का मुद्दा कहां पीछे रहने वाला है। विपक्ष की तरफ से नई भर्ती के साथ पुरानी लंबित भर्तियों को लेकर भी बड़ा मुद्दा बनाया गया। नियुक्ति की आयु-सीमा बढ़ाने के लिए विपक्ष ने मुद्दा बनाया जिसको लेकर सरकार ने इनकार करते हुए कहा कि सभी को नौकरी नहीं दी जा सकती।

UP Super TET News 2024


UP Super TET News: 69,500 शिक्षक भर्ती को लेकर उठा मुद्दा

69,500 शिक्षक भर्ती को लेकर विपक्ष के सदस्यों की तरफ से मुद्दा उठाया गया जिसके बाद सरकार ने जवाब दिया कि सभी को सरकारी नौकरियां नहीं दी जा सकती जिसके बाद विपक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया विपक्ष के नेता ने 69,500 भर्ती का मुद्दा भी उठाया जिसमें भर्ती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सरकार से मांग कर रहे अभ्यर्थियों की बात शामिल ठी।

5 वर्षों से शिक्षक भर्ती नहीं आई है जिसको लेकर सरकार की तरफ से कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विपक्ष के सदस्यों की तरफ से वाक आउट किया गया।

नए शिक्षा आयोग के गठन को लेकर सरकार क्या कहा?

यूपी में प्राथमिक शिक्षक भर्ती के जवाब में सरकार ने कहा कि जल्द ही आयोग गठित हो जाएगा जिसके बाद नई भर्ती का रास्ता भी साफ होने की उम्मीद दिख रही है अभी आयोग के गठन की बात की जाये तो नए आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति जल्द होगी।

FAQ

Q. सुपर टेट की परीक्षा कब होगी 2023

A. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन दिसंबर 2023 में कभी भी जारी हो सकता है इसकी परीक्षा फरवरी-मार्च 2024 में होने की उम्मीद है।

Q. 2023 में सुपर टेट की वैकेंसी कब आएगी?

A. नए आयोग के गठन के बाद वैकेंसी कभी आ सकती है इसके लिए आपको दिसंबर महीने तक इंतजार करना होगा।

Post a Comment

أحدث أقدم